फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 'मद्रास कैफे' पर उठ खड़ा हुआ विवाद

Fri, 19 Jul 2013 04:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'मद्रास कैफे' रिलीज से पहले विवादों में आ गयी है। तमिलनाडु से जुड़े हुए कुछ तमिल संगठनों ने इस फिल्म का विरोध किया है। फिल्म का पहला ट्रेलर जारी हो चुका है।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म "मद्रास कैफे" पर विवाद उठ खड़ा हुआ है। फिल्मकार शुजीत सरकार की इस फिल्म का तमिल संगठनों ने विरोध किया है। इस मामले में चेन्नई महानगर पुलिस आयुक्त एस. जॉर्ज के पास गुरूवार को शिकायत दर्ज करवाई गई।

मद्रास कैफे अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद और उससे भारत के प्रभावित होने की कहानी है। यह फिल्म 23 अगस्त को रिलीज होनी है। फिल्म में लिट्टे प्रमुख प्रभाकरण और लिट्टे को आतंकी संगठन के रूप में पेश किए जाने को लेकर नाम तमिलर इयक्कम और निजी कॉलेजों के छात्रों ने विरोध व्यक्त किया है।
विज्ञापन


इयक्कम और छात्र प्रतिनिधियों ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा कि अगर यह फिल्म प्रदर्शित होती है तो दंगे भड़कने की आशंका है। इसलिए इसकी रिलीज पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें