फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreenivas Bellamkonda: बेल्लमकोंडा को हुआ बॉलीवुड से प्यार, बोले- हर अभिनेता देखता है हिंदी सिनेमा का सपना

Fri, 12 May 2023 02:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास प्रभास-एसएस राजामौली की फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा के ऊपर बयान दिया है।
विज्ञापन
बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड स्टार्स अब एक-दूसरे के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। जहां बॉलीवुड सितारे साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं, वहीं दक्षिण भारतीय अभिनेता हिंदी फिल्मों में कदम रख रहे हैं। इन्हीं सेलेब्स में तेलुगू अभिनेता बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास  का नाम भी शामिल हो गया है। अभिनेता प्रभास-एसएस राजामौली की फिल्म 'छत्रपति' के हिंदी रीमेक से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत कर चुके हैं। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहली ही फिल्म में काम करने के बाद तेलुगू सिनेमा के उभरते सितारे को  हिंदी सिनेमा से प्यार हो गया है।

विज्ञापन

बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला मुंबई
एक इंटरव्यू में श्रीनिवास ने हिंदी फिल्म में काम करने के बारे में अपने विचारों के बारे में बताया और कहा, 'मेरी हिंदी में डब की गई तेलुगू फिल्म को दर्शकों से जो प्यार मिला था, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहता था। वह भी सही तरीके से उन्हें एक बेहतरीन फिल्म देकर इसलिए छत्रपति फिल्म की हमारी पूरी टीम ने उन सभी लोगों की उम्मीदों पर उतरने की कोशिश की और कड़ी मेहनत भी की। मुझे लगता है कि हिंदी सिनेमा एक ऐसी चीज है, जिसमें काम करने का सपना कोई भी अभिनेता देखता है। क्योंकि अगर आप देश के हर कोने तक पहुंचना चाहते हैं तो हिंदी सिनेमा ही एकमात्र रास्ता है।'
The Kerala Story: सुप्रीम कोर्ट में 'द केरल स्टोरी' को लेकर PIL दायर, दर्शकों की सुरक्षा और बैन हटाने की मांग

बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने आगे कहा, 'मैं निश्चित रूप से बहुत कुछ करना चाहता हूं। मैंने 2015 में अपनी पहली फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था और मुझे यकीन है कि एक बार फिर से 2023 में मैं 'छत्रपति' के लिए फिर से बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड जीतूंगा।' फिल्म में दर्शकों को एक्शन का भरपूर डोज मिलने वाला है, इस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वह बोले, 'जब भी कंटेंट मर्ज होता है, एक्शन के लिए इमोशंस की जरूरत होती है। सिर्फ एक्शन के लिए किसी प्रोजेक्ट को करने में मजा नहीं आता है। जैसे इमोशन है तो एक्शन है, तो उसका इम्पैक्ट बढ़ जाता है। इसलिए मैं हमेशा इसमें विश्वास करता हूं। क्योंकि हमारे पास एक हाई इमोशंस वाली फिल्म है और इसमें एक्शन हो तो वह बहुत अच्छी हो सकती है।'
विज्ञापन

छत्रपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के अपने सफर की तरफ उत्सुकता के साथ देखने हुए उन्होंने कहा कि अब तक सभी तेलुगू फिल्म स्टार इंडस्ट्री में सफल रहा है, इसलिए मैं भी इस ट्रेंड को जारी रखना चाहता हूं। श्रीनिवास को 'सीता', 'अल्लुडू अधर्स', 'कवचम' जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। 'छत्रपति' एक ऐसे हीरो की कहानी कहता है जो शोषण का सामना करने वाले प्रवासियों का रक्षक बनने के लिए उत्पीड़न के खिलाफ खड़ा हुआ। फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा,  भाग्यश्री, शरद केलकर, साहिल वैद, अमित नायर, राजेंद्र गुप्ता और शिवम पाटिल अहम भूमिकाओं में हैं। 
Manoj Bajpayee: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 3' पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी, बयान जानकर लगेगा जोर का झटका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें