अब हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता से ट्रेलर लॉन्च पर छेड़े जाने के बारे में पूछा गया। जिस पर गुलशन ने तुरंत रिएक्ट किया और कहा, यही वजह है कि उन्हें एक-दूसरे से दूर बैठाया जाता है। विजय ने आगे कहा कि गुलशन को दूर बैठाया जाता है, नहीं तो वह ऐसी वैसी बातें बोल देता है। विजय शरमा रहे थे और गुलशन ने उसे फिर चिढ़ाते हुए कहा कि विजय के चेहरे पर जो दिख रहा है वह मेकअप नहीं है, यह वास्तविक ब्लश है। जब बताया गया कि विजय छेड़खानी को बहुत अच्छे से हैंडल करता है, तो विजय इससे खुश हो गए।
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा
- फोटो : Social media
विजय और तमन्ना के बीच डेटिंग की अफवाहें तब उड़ी जब एक वायरल वीडियो में दोनों को नए साल की पूर्व संध्या पर गोवा में गले मिलते और चुंबन करते देखा गया। तब से दोनों ने इन अफवाहों पर बोलने से परहेज किया है, लेकिन अक्सर दोनों लंच और डिनर डेट पर साथ देखे गए हैं।
बता दें कि वे 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर मिले थे और अब जब वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तो प्रशंसक उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए उत्सुक हैं। इस बीच फिल्म दहाद की स्ट्रीमिंग आज से शुरू हो रही है। सोनाक्षी इस वेब सीरीज में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं, जो कुछ महिलाओं के मृत पाए जाने के बाद रहस्य को सुलझाने के लिए गंभीर जांच में जुट जाती हैं।
यह भी पढ़ें: जब प्रियंका ने सुनी निक के उन्हें मिस वर्ल्ड जीतते देखने की कहानी, ऐसा था एक्ट्रेस का रिएक्शन