अनुराग ठाकुर ने मुंबई में फिल्मों पर बात करते हुए कहा कि भारत सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बना रखा है। ऐसे में कोई भी फिल्म थिएटर में जाएगी तो वो वहां से पास होकर ही जाएगी। उन्होंने कहा कि सीबीएफसी सभी पहलुओं पर नजर रखता है और वहां से अनुमति के बाद ही फिल्म थिएटर में आती है।
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, 'हमारी फिल्में आज दुनिया में अपना नाम बना रही हैं। तब इस (बायकॉट) प्रकार की बातें आने से वातावरण पर प्रभाव पड़ता है। वातावरण खराब करने के लिए कई बार पूरी जानकारी के बिना भी लोग कमेंट करते हैं तो उसका भी नुकसान होता है, ये नहीं होना चाहिए'।
Prayagraj News : अनुराग ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके अलावा अनुराग ठाकुर का ये भी कहना है कि, भारत सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन बना रखा है कि कोई भी फिल्म थिएटर में जाएगी तो वो वहां से पास होकर ही जाएगी। वे सभी पहलुओं पर नजर रखते हैं। वहां से अनुमति के बाद वे थिएटर में आती है।
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर भी काफी विरोध देखने को मिला था. रिलीज से पहले ही पठान बायकॉट ट्रेंड शुरू हो गया था। इस फिल्म को बैन करने की मांग भी काफी जोरों-शोरों से की गई थीं। तो वही फिल्म पठान रिलीज के बाद से लगातार तबाड़तोड़ कमाई कर रही है। इस दौरान पठान ने पुरानी सभी फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।
यह भी पढ़ें: 'पठान' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच शाहरुख ने फैंस को दिया सफलता का मंत्र, कहा- आगे बढ़ने के लिए..