फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: शाहरुख की 'पठान' की सफलता देख खुश हुए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद, फिर इतिहास लिखने की कर रहे हैं तैयारी!

Sat, 28 Jan 2023 12:53 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सफलता पर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि वह अभिभूत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। 'पठान' की शानदार सफलता पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। इस कड़ी में अब फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का नाम भी जुड़ गया है। 'पठान' की सफलता पर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि वह अभिभूत महसूस कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने कहा कि शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की और हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। उनकी फिल्म ने इतिहास रचा है।

विज्ञापन

जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की सफलता पर बात करते हुए सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि 'पठान' की कहानी इतिहास बन गई है। फिल्म की कहानी का इतिहास बनना, ऐसी शुरुआत हर कोई चाहता है, लेकिन इसकी कोई योजना नहीं बना सकता। यह बस अचानक हो जाता है और जब यह होता है तो वास्तव में एक बहुत ही विनम्र अनुभव होता है। मैं अभी अविश्वसनीय रूप से अभिभूत महसूस कर रहा हूं और फिल्म के सेट पर वापस आने और फिर से दर्शकों के लिए वास्तव में कुछ खास बनाने की कोशिश करने के लिए तैयार हूं।

Bigg Boss: 'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट्स के ये डायलॉग हुए फेमस, आज भी लोग आम जिंदगी में करते हैं इनका इस्तेमाल

 

फिल्म पठान - फोटो : social media
सिद्धार्थ ने सिनेमा को एक इमोशन बताया है। उन्होंने कहा, 'अगर यह लोगों से जुड़ता है तो वास्तव में आश्चर्यजनक ऊंचाइयों तक जा सकता है और यही 'पठान' के साथ हो रहा है। आज भारतीय सिनेमा की जीत है, क्योंकि हम सब पहले भारतीय हैं। यह हमारे देश के लिए इतना रोमांचक दौर है कि पूरे भारत की फिल्में रिकॉर्ड बना रही हैं। रिकॉर्ड तोड़ रही हैं।

Bigg Boss 16: सलमान खान की जगह शो की होस्ट बनीं फराह खान, खास मेहमान के साथ 'बिग बॉस' के घर में ली एंट्री
विज्ञापन

फिल्म पठान - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन इब्राहिम भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो है, जो एक्शन फिल्म का एक आकर्षण बन गया है। आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स प्रोडक्शन वाली फिल्म 'पठान' ने अपने पहले दिन ही दुनिया भर में 106 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

KRK: 'पठान' की सफलता के बाद केआरके ने आमिर खान पर कसा तंज, कहा- शाहरुख की फिल्म सुपरहिट होने से दुखी हैं एक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें