फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayan 3 Landing: 'भारत चांद पर है...,' 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग पर झूम उठे मनोरंजन जगत के सितारे

Wed, 23 Aug 2023 06:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'चंद्रयान 3' की चांद पर सफल लैंडिग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। वहीं, इससे मनोरंजन जगत के सितारों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। 
 
विज्ञापन
चंद्रयान 3-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'चंद्रयान 3' की चांद पर सफल लैंडिग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के 'चंद्रयान 3' मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया है। लैंडर मॉड्यूल के शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से भारत ने ऐतिहासिक कामयाबी अपने नाम कर ली है। वहीं, इससे आम लोगों के साथ-साथ समस्त भारतवासी और मनोरंजन जगत के सितारों में भी खुशी की लहर है। सितारे, लैंडिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन

अक्षय कुमार का रिएक्शन

अक्षय कुमार ने 'चंद्रयान 3' की लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा है, 'करोड़ों दिल इसरो को थैंक्यू कह रहे हैं.. आपने हमें गौरान्वित किया है.... इंडिया को इतिहास बनाता देख खुद को लकी महसूस कर रहा हूं... भारत चांद पर है....हम चांद पर हैं। चंद्रयान 3।'


 

सिद्धार्थ मल्होत्रा का ट्वीट

देशभक्ति पर आधारित फिल्म 'शेरशाह' का हिस्सा रहे एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 'चंद्रयान 3' की सफल लैंडिंग के लिए इसरो का शुक्रिया अदा किया है। सिद्धार्थ ने अपने पोस्टर में लिखा है, ' इसरो को चंद्रयान 3 की सक्सेफुल लैंडिंग के लिए बधाई...हर भारतीय के लिए गर्व और ऐतिहासिक पल है...जय हिंद।'


 

विक्की कौशल की खुशी का भी ठिकाना नहीं 

विक्की कौशल भी देश की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जाहिर करते नजर आए हैं। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर इसरो को बधाई देते हुए लिखा, 'इसरो की टीम को बधाई... थैंक्यू हमें गर्व महसूस कराने के लिए।'
 

Ghoomer Tickets: दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए घूमर मेकर्स की नई रणनीति, 'एक पर एक टिकट फ्री' का ऑफर


 

श्रद्धा कपूर-ऋतिक रोशन का पोस्ट 

श्रद्धा कपूर ने इसरो चीफ के भाषण की एक तस्वीर साझा की है। साथ ही लिखा है, 'वाह... क्या मोमेंट है।' वहीं, ऋतिक रोशन ने भारत की ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा है, 'आज मेरा दिल थोड़ा और गर्व से फूल गया है, क्योंकि मैं अपने लोगों को ऊंची उड़ान भरते और अपना सर्वश्रेष्ठ देते हुए देख रहा हूं। बधाई और मेरा पूरा सम्मान, इसरो और चंद्रयान 3 के चंद्र अन्वेषण मिशन के पीछे की प्रतिभाएं। इंडिया ऑन द मून।'
 

Dream Girl 2: एकता, राज और आयुष्मान के सामने छोटे शहरों की चुनौती, मेट्रो शहरों में दिल्ली एनसीआर नंबर वन







 

अनिल कपूर की प्रतिक्रिया 

अनिल कपूर ने 'चंद्रयान 3' की लैंडिंग का एक वीडियो साझा किया है। साथ ही कैप्शन में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखते हैं, 'भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का क्या शानदार प्रदर्शन! हमारे बेल्ट में एक और पायदान जोड़ने के लिए हमारे प्रतिभाशाली दिमागों को बधाई! इसरो, चंद्रयान 3, चंद्रयान 3 लैंडिंग।'

विज्ञापन

इन सितारों ने भी दी बधाई

मनोरंजन जगत के कई और सितारे जैसे काजोल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एस एस राजामौली, विवेक ओबरॉय और शेखर कपूर भी इस ऐतिहासिक दिन को सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। साथ ही इसरो को दिल खोलकर बधाइयां देते देखे गए हैं। 











 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें