दरअसल, मुंबई की वर्सोवा बीच पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए 'रन फॉर द ओशन' इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें देश भर के धावकों ने हिस्सा लिया था। इनके साथ अनुषा दांडेकर, सैयामी खेर, करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू, आदित्य सील, आकाश गौरव, वरुण सूद और अंगद बेदी सहित अन्य कई सितारों ने दौड़ लगाई। इसके बाद अफरोज शाह के सहयोग से बीच पर सफाई अभियान भी चलाया गया और सभी हाथों में ग्लव्स पहने बीच की सफाई करते नजर आए।
वर्सोवा बीच की सफाई करते हुए सितारे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सभी सितारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इवेंट की तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इसके साथ ही सभी ने लोगों से बीच और पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाने की अपील की। मनोरंजन जगत के सितारे पर्यावरण के प्रति लोगों को सजग करने के लिए अक्सर ही इस तरह के कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहते हैं।