बता दें कि बीजेपी ने पैगंम्बर मुहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद दोनों नेताओं पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि नूपुर शर्मा की प्राथमिक सदस्यता को 6 साल के लिए निलंबित किया गया है। इससे पहले नूपुर ने विवाद बढ़ता देख अपने बयान पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। वहीं इस मामले पर बीजेपी के महासचिव ने एक बयान जारी कर कहा था कि पार्टी में ऐसे लोग स्वीकार्य नहीं हैं जो किसी के धर्म या आस्था को ठेस पहुंचाए। उन्होंने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। बीजेपी किसी भी धर्म के अपमान की कड़ी निंदा करती है।'
गौरतलब है कि विवेक अक्सर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। राष्ट्रवाद के मामले पर वह कई बार कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर तीखा हमला बोल चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। लोगों के जबरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से यह फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी।