फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office : 'रंगून' की फीकी शुरुआत, छुट्टी वाले दिन भी 5 करोड़ पर सिमटी

Sat, 25 Feb 2017 01:38 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फिल्म 'रंगून' का पोस्टर
विज्ञापन
निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' ने पहले ही दिन धीमी शुरुआत की है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के बावजूद फिल्म ने दर्शकों पर कुछ खास जादू नहीं चलाया। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 5.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। आपको बता दें कि फिल्म 'रंगून' विशाल भारद्वाज की अब तक की सबसे हाई बजट फिल्म है। इसकी कहानी द्वितीय विश्व युद्ध के समय को दर्शाती है। सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत ने भी अपने किरदारों को बखूबी निभाने की कोशिश की है। लेकिन इन सबके बाद भी इसके पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड खास नहीं रहा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म कंगना के कंधों पर टिकी है

शाहिद कपूर और कंगना रनौत
'मकबूल', 'ओमकारा' और 'हैदर' की तरह विशाल यहां किरदारों में गहरे नहीं उतर पाए। वो उनकी मानसिक बुनावट को नहीं खोल पाते और तीनों अहम चरित्र साधारण प्रेम कहानी में ही उलझे रह जाते हैं। देशप्रेम फार्मूलाबद्ध हो जाता है। फिल्मप्रेमियों के लिए बिल्कुल अच्छी खबर नहीं है। 'रंगून' को जरूरत से ज्यादा कंगना के कंधों पर टिका दिया गया है जबकि सिनेमा टीम के संतुलन से सुंदर बनता है। कंगना के सामने शाहिद न ही अभिनय में और न ही हाव-भाव में टिक पाए हैं। सैफ प्रभावी हैं लेकिन उनके किरदार से न्याय नहीं हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें