बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और क्यूट आलिया भट्ट की फिल्म 'डियर जिंदगी' रिलीज हो चुकी है। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत मिलने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी बेहतरीन कारोबार किया है। निर्देशक गौरी शिंदे की इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी जबकि शनिवार को फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। फिल्म ने दो दिन में ही कुल 20 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म वीकेंड पर और भी ज्यादा कमाई कर सकती है।
पहली बार आलिया और शाहरुख एकसाथ बड़े परदे पर
शाहरुख खान और आलिया भट्ट
हालांकि शाहरुख खान की इस फिल्म को सबसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्ममेकर गौरी शिंदे की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' का निर्देशन किया था। इस फिल्म में लीड रोल श्रीदेवी नजर आईं थीं। इस फिल्म की आलोचकों ने खूब सराहना की थी। यह पहला मौका है जब आलिया और शाहरुख की जोड़ी एकसाथ बड़े परदे पर नजर आ रही है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में फैन्स इस फिल्म को किस तरह का रेस्पॉन्स देते हैं।