फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ की हीरोइन ने पहना 14 किलो सोने का लहंगा, VIDEO हुआ वायरल

Fri, 25 Nov 2016 03:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आमतौर पर हीरो हीरोइन या तो फिल्मों में अपने बोल्ड सीन को लेकर चर्चा में रहते हैं या फिर अपने किरदार को लेकर लेकिन एक हीरोइन किसी और ही वजह से चर्चा में है। दरअसल एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने अपनी आने वाली फिल्म में एक लहंगा पहना है जो सबके आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला उस लहंगे में ऐसी क्या बात है? तो बता दें कि ये जो लहंगा है उसमें 14 किलो सोना लगा हुआ है
विज्ञापन
Trending Videos

इस हीरोइन का 14 किलो सोने का लहंगा मचा रहा है धूम

प्रज्ञा ने ये लहंगा साउथ की फिल्म 'ओम नमो वेंकटेशाय' में पहना है। इस बात की जानकारी खुद प्रज्ञा ने ट्विटर के जरिए दी। फिल्म का फर्स्ट लुक ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा,' ये रहा मेरी फिल्म 'ओम नमो वेंकटेशाय' का फर्स्ट लुक। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं। फिल्म में मैंने 14 किलो के सोने से बना लहंगा पहना है।'
  And heres my #FirstLook from #OmNamoVenkatesaya! Glad to be a part of this project!😇🙏#grace #beauty #14kggoldlehengahttps://t.co/MRn6CCiOtj — Pragya Jaiswal (@itsmepragya) November 21, 2016
विज्ञापन

इस हीरोइन ने पहना 14 किलो सोने से बना लहंगा, VIDEO हुआ वायरल

फिल्म के फर्स्ट लुक में दिखाया गया कि एक रंगोली की शेप में प्रज्ञा जायसवाल की छवि उभरती है जिसमें उन्होंने 14 किलो सोने से बना लहंगा पहना हुआ है। ये फोटो और लुक रिलीज होते ही वायरल हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें