इस फिल्म से मिलेगी टक्कर
'जेलर 2' और 'उड़ता तीर' को गुरुवार से बड़ी टक्कर मिलने वाली है। गुरुवार को रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म रामायण रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण', 'प्राइम फोकस स्टूडियो' और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स' के तहत बनी है। इसमें रणबीर कपूर के अलावा यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें- रामायण: फिल्म के समर्थन में उतरे अल्लू अर्जुन, पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट; कहा- 'यह सिर्फ एक फिल्म नहीं...'