अल्लू अर्जुन ने रामायण की टीम को दी बधाई
- फोटो : सोशल मीडिया
नमित मल्होत्रा की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' को रिलीज होने में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। ऐसे में हर कोई इसे लेकर एक्साइटेड नजर आ रहा है। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है।
अल्लू अर्जुन ने 'रामायण' की टीम को दी शुभकामनाएं
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'रामायण' की पूरी टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति को दिखाने और भारतीय सिनेमा के स्तर को और ऊंचा उठाने की एक कोशिश है। मैं इस दिव्य प्रयास के लिए पूरी टीम को दिल से अपनी शुभकामनाएं देता हूं।'
दर्शकों से की फिल्म का समर्थन करने की अपील
अल्लू अर्जुन ने अपने पोस्ट में दर्शकों से भी खास अपील की। उन्होंने लिखा, 'आइए, हम सभी एकजुट होकर आगे आएं और इस कोशिश का समर्थन करें। यह हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारी गौरवशाली विरासत को दुनिया के सामने लाने का प्रयास है। जय श्री राम।'
देखें पोस्ट-