फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2: 'बॉर्डर 2' की चर्चा हुई तेज, आयुष्मान खुराना सहित इन कलाकारों का नाम आ रहा सामने

Sat, 07 Oct 2023 01:10 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'बॉर्डर 2' अभी शुरुआती चरण में है और इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। अगले साल के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना, एमी विर्क, अहान शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल और सुनील शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर' व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म थी। इन दिनों सनी देओल 'गदर 2' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। सनी देओल जल्द ही राजकुमार संतोषी के निर्देशन में फिल्म 'लाहौर 1947' में काम करने जा रहे हैं। इस बीच फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि सनी देओल ने फिल्म का हिस्सा बनने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। खबर के मुताबिक इस किरदार के लिए कार्तिक आर्यन से संपर्क किया गया था। हाल ही में सामने आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बॉर्डर 2' के लिए आयुष्मान खुराना, एमी विर्क और अहान शेट्टी से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


कलाकारों को लेकर नहीं हुई आधिकारिक घोषणा 
एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना उस किरदार में नजर आएंगे, जिसके लिए कार्तिक आर्यन को ऑफर किया गया था। वहीं, यह अहान शेट्टी की दूसरी और एमी विर्क की पहली हिंदी फिल्म होगी। सुनील शेट्टी 'बॉर्डर' का हिस्सा थे और अहान 'बॉर्डर 2' में नजर आए तो यह देखना वाकई बेहद दिलचस्प होगा। हालांकि कलाकारों के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

Mumbai Diaries 2 Review: बारिश में बही निखिल आडवाणी की ब्रांड वैल्यू, प्राइम वीडियो में किसी को नहीं आती हिंदी
विज्ञापन

 
इस कारण कार्तिक ने किया इंकार
निधि दत्ता ने कुछ दिन पहले यह साफ कर दिया था कि अभी तक किसी भी कलाकार को फाइनल नहीं किया गया है। वहीं, 'बॉर्डर 2' के लिए कार्तिक आर्यन के मना करने की वजह यह बताई जा रही है कि वह इसके लिए बिल्कुल उत्साहित नहीं हैं। साथ ही वह मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट में काम करने के भी इच्छुक नहीं है। 
विज्ञापन


Stardom: आर्यन खान की 'स्टारडम' में नजर आएंगी मोना सिंह, सीरिज से जुड़ीं नई जानकारियां आईं सामने

अगले साल शुरू हो सकती है शूटिंग
फिलहाल फिल्म अभी शुरुआती चरण में है और इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। अगले साल के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि साल 1996 में आई वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक लोगों ने खूब पसंद किए थे। बॉर्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ और पूजा भट्ट जैसे अन्य कलाकार भी थे। 
Bhumi Pednekar: पुरुष कलाकारों के सामने भूमि पेडनेकर को हुआ दोयम दर्जे का अहसास, एक्ट्रेस ने साझा किया अनुभव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें