नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बोम्बे हाई कोर्ट ने राहत प्रदान की है। समीर वानखेड़े पर कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। समीर पर आरोप है कि उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज शिप ड्रग भंडाफोड़ मामले से निकालने के लिए 25 करोड़ की रिश्वत मांगी थी। अब इस मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी से समीर वानखेड़े को अग्रिम जमानत दे दी है।