आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, अमित रविंदरनाथ शर्मा और सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी 'लस्ट स्टोरीज 2' में चार अलग-अलग भाग शामिल हैं। पहले भाग का शीर्षक 'मेड फॉर ईच अदर' है, जिसमें अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर और नीना गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। इस भाग में नीना ने अर्जुन यानी अंगद की दादी का किरदार निभाया था। अब नीना के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने वाले अंगद ने अभिनेत्री की अदाकारी और मधुरता की प्रशंसा की है।