बोमन ईरानी ने दिया मिर्जा को आठ साल पहले दिया वादा तोड़ दिया है। दिया के अपने पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। 2006 में दिया और बोमन के बीच भावनात्मक संबंध बने तो बोमन ने दिया से वादा किया कि वह उनकी शादी में कन्यादान की रस्म निभाएंगे।
2006 में रिलीज हुई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में बोमन ईरानी ने दिया मिर्जा के पिता की भूमिका अदा की थी। यह वादा उसी समय किया गया था। इसका जिक्र कुछ समय पहले दिया की ओर से किया गया।