इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी ग्रैंड मस्ती सुपरहिट साबित हुई। बहुत ही कम बजट और लो स्टारकास्ट के साथ बनी यह फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी इस बात का अंदाजा न तो दर्शकों को था और न ही फिल्म मेकर्स को।
इस फिल्म के हिट होने के साथ हिंदी सिनेमा में इस बात के लिए रास्ते खुल गए कि यहां सेक्स कॉमेडी फिल्में देखने वाले दर्शकों का एक बड़ा वर्ग है।
यारियां भी फर्स्ट हॉफ में वैसी ही
10 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म यारियां का फर्स्ट हॉफ सेक्स कॉमेडी से भरा हुआ है। फिल्म सेकेंड हॉफ में जरूर थोड़ी गंभीर होती है लेकिन उसके पहले यह अपने द्घिअर्थी चुटकुलों से दर्शकों को हंसाती है। फिल्म की पूरी टीम नई है। गाने भी इसी टोन के हैं।
क्वीन फिल्म में कंगना के डायलॉग
28 फरवरी को रिलीज होने वाली कंगना रणौत की फिल्म क्वीन का टेस्ट भी वैसा ही है। फिल्म का अभी जो ट्रेलर आया है उसमें द्घिअर्थी डायलॉग खुलकर दिख रहे हैं। फिल्म अपने संवादों को ही अपनी यूएसपी बनाना चाह रही है। फिल्म के डायलॉग में कंगना कहती हैं कि इससे अच्छा होता कि मैं सेक्स ही कर लेती।
मिस लवली कुछ-कुछ वैसी ही
असीम अहलूवालिया की फिल्म सेक्स कॉमेडी न होकर सेक्स रोमांस जैसी है। 17 जनवरी को रिलीज हो रही यह फिल्म सी ग्रेड फिल्म बनाने वाले मेकर्स पर आधारित है। फिल्म में नवाजुद्दीन शिद्दकी मुख्य भूमिका निभा रहे हैँ।
अच्छा रहा है इन फिल्मों का हश्र
भारत में सेक्स कॉमेडी फिल्में अब पसंद की जा रही है। क्या कूल हैं हम को भारत की पहली घोषित सेक्स कॉमेडी फिल्म का जा सकता है। इसके बाद इसी फिल्म की सीक्वल फिल्म क्या सुपर कूल हैं हम को भी दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। डेल्ही बेली की सफलता हम सब जानते हैं।