अस्पताल में चल रहा था इलाज
बीरबल की बेटी शालिनी के मुताबिक उनके पिता को किडनी संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के मद्देनजर बीते सप्ताह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शालिनी ने कहा, 'एक महीने पहले उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। हमने तीन-चार दिन पहले उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में उनका निधन हो गया'। बीरबल का अंतिम संस्कार आज दोपहर करीब वर्सोवा श्मशान घाट पर किया जाएगा।
इन फिल्मों में दिखाया अदाकारी का जादू
उन्होंने चार्ली चैपलिन, बूंद जो बन गई मोती और शोले जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय कौशल का प्रदर्शन किया है। अभिनेता अपनी जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। उनमें अपनी एक्टिंग से लोगों को गुदगदाने की गजब की कला थी। रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, अमीर गरीब, मेरा आशिक, जाना पहचान, अंजाम, सदमा, दिल और फिर कभी जैसी फिल्म में उन्होंने अपनी अदाकारी का जादू दिखाया। अभिनेता ने 'कामयाब' और 'चोर के घर चोर' जैसी फिल्मों में अपने किरदार के लिए खूब प्रशंसा हासिल की। अपने करियर में उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी, भोजपुरी और मराठी भाषाओं में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।
Jaane Jaan: तैमूर और जेह को समलैंगिक विवाह के बारे में खुलकर बताएंगी बेबो, बोलीं- प्यार की कोई सीमा नहीं होती