फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन है बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर डैड

Sun, 16 Jun 2013 02:21 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आज 'फादर्स डे' है। हर कोई 'फादर्स डे' को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। बॉलीवुड में भी 'फादर्स डे' सब अपने ढंग से मनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर डैड कौन हैं?
विज्ञापन


जी हां, बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन पर कम से कम एक मामले में भारी पड़ गए हैं।

सबसे पॉपुलर डैड का खिताब पाने में उन्होंने बिग बी को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख को सबसे ज्यादा लोगों ने सबसे अच्छा डैड माना है।

यह नतीजा एक वेबसाइट द्वारा 'फादर्स डे' के मौके पर करवाए गए पोल से सामने आया है।

इस पोल में एक बेटी श्वेता और एक बेटे अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन को बतौर पिता 31.58 फीसदी वोट मिले जबकि एक बेटी सुहाना और एक बेटे आर्यन के पिता शाहरुख को 34.83 फीसदी।

क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर 18.61 फीसदी वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

हालांकि इस पोल में दूसरे सवाल भी पूछे गए थे। पिता-बेटी रिश्ते के मामले में बिग बी सबसे आगे रहे। उनके और उनकी बेटी श्वेता के बीच रिश्ते को सबसे अच्छा बाप-बेटी रिश्ता माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरे जमाने के अभिनेता जीतेंद्र और उनकी टीवी सीरियल बेटी प्रड्यूसर एकता कपूर के रिश्ते को दूसरे नंबर पर रखा गया।

तीसरे नंबर पर रहे अनिल कपूर और बेटी सोनम कपूर का रिश्ता।

हालांकि बाप-बेटे के रिश्ते के मामले में भी शाहरुख ही अव्वल रहे। उनके और बेटे आर्यन के रिश्ते को सबसे लोकप्रिय बाप-बेटा रिश्ता माना गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें