सलमान खान की निजी जिंदगी से जुड़ी जो भी गॉसिप बनती रही हों लेकिन वह पर्दे पर कुछ ऐसा नहीं करना चाहते जिससे उनकी इमेज खराब हो। सलमान खान ने अपनी आने वाली एक फिल्म में किस सीन करने से साफ मना कर दिया।
जो बात पूरी दुनिया जानती है, उसे निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'किक' में सल्लू भाई के लिए एक किसिंग सीन डाल दिया। जब सलमान खान को इस बारे में पता चला, तो वे भड़क उठे।
उन्होंने फौरन साजिद के नाम फरमान जारी कर दिया कि वे अपनी स्क्रिप्ट पर दोबारा काम शुरू कर दें। उन्हें किसिंग सीन कतई नहीं चाहिए। असल में साजिद ने किक की हीरोइन जैकलिन फर्नांडिस के साथ सलमान का एक छोटा सा लिपलॉप सीन रखा था, लेकिन भाई को यह बात अखर गई।
गौरतलब यह भी है कि इस फिल्म के जरिए साजिद निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं, इसीलिए अति उत्साह में उन्होंने ऐसा कदम उठाया। दरअसल सलमान अपनी किसी भी फिल्म में किसिंग सीन से दूर रहते हैं।
उन्होंने अपने सभी प्रिय फिल्मकारों को बता रखा है कि वे उनकी किसी भी फिल्म में किसिंग सीन नहीं करेंगे। स्टोरी की डिमांड का बहाना भी नहीं चलेगा। सल्लू मियां का तर्क है कि उनकी फिल्म परिवार के सारे सदस्य मिलकर देखते हैं, इसलिए वे अपनी फिल्म में एक भी असहज करने वाला सीन नहीं डाल सकते हैं।