फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पर्दे पर गालियां देती नजर आईं ये हीरोइनें!

विज्ञापन
विज्ञापन
अब वह जमाना गया जब पर्दे पर हीरोइनें सिर्फ कोमल-कमसीन हसिनाएं बन कर नजर आएंगी। अब वह बोल्ड रोल को ना नहीं कहती, बल्कि एक कदम आगे बढ़कर पर्दे पर रोल के हिसाब से अभिनय करती हैं।
विज्ञापन



कंगना राणावत ने मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में एक सुपर मॉडल की भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने स्क्रीन पर जम कर गालियां दी और शराब भी पी। एक अभिनेत्री के लिए ऐसी फिल्में करना साहसिक कदम होता है। लेकिन अब पर्दे पर दर्शक भी ऐसे रोल पसंद करने लगे हैं।

तभी तो कंगना ने फिल्म रिवाल्वर रानी में सारी सिमाओं को लांघ दिया। हांलाकि फिल्म हिट नहीं रही पर फिल्म में कंगना के रोल की काफी चर्चा हुई।

ऋचा चड्ढा एक नई अभिनेत्री हैं। फिर भी उन्होंने फिल्म फुकरे और गैंग ऑफ वासेपुर में पर्दे पर ऐसी गालियां बकी हैं कि सारे रिकार्ड टूट गए। वासेपुर में तो उन्होंने अपने देसी अवतार से सबको अचंभे में डाल दिया। वहीं फुकरे में लेडी डॉन बनी ऋचा ने आलोचकों के मुंह बंद कर दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन

चर्चित हीरोइनों ने भी बकी गालियां

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में विद्या बालन, करीना कपूर और रानी मुखर्जी, ऐसे नाम हैं जो अपनी एक्टिंग के बलबूते अपनी धाक जमा चुकी हैं। पर ये चर्चित हीरोइनें भी स्क्रीन पर गालियां देने से परहेज नहीं करती।


विद्या बालन ने डर्टी पिक्चर में सिल्क स्मीता के रोल में खुद को ढ़ालते हुए जबरदस्त अभिनय का परिचय दिया। वहीं अपनी चर्चित फिल्म इश्किया में भी ऑन स्क्रीन गालियां दी हैं। इसके बदले में वह कहती हैं कि रोल की मांग के अनुसार पर्दे पर किसी चीज से गुरेज नहीं है।


वहीं बॉलीवुड में करीना कपूर की छवि स्टाइल आइकन की तरह है लेकिन वह गोलमाल-3 व रॉ वन फिल्मों में देसी अंदाज में गालियां देती दिखती हैं।


बेहद शालीन अभिनेत्री माने जाने वाली रानी मुखर्जी ने भी नो वन किल्ड जेसिका और हाल ही में आई फिल्म मर्दानी में पर्दे पर खुल कर जबान चलाई है। पर्दे पर यह दोनों भूमिकाएं उनको एक नये अवतार में पेश करती हैं। 'नो वन किल्ड जेसिका' में जहां वह एक पत्रकार की भूमिका में हैं वहीं मर्दानी में वह एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें