फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों को देखकर बारिश में दौड़ी ये हीरोइन, बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में जन्मी और यूपी के गोंडा जिले में कुछ समय पढ़ाई करने वाली अभिनेत्री संदीपा धर को यूं तो जानवरों से बहुत प्यार है, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने पांच कुत्तों की जान बचाने का भी काम किया।
विज्ञापन

 
मुंबई के तेज बरसात में सड़क पर रहने वाले ये कुत्ते के पिल्ले जान बचाने के लिए संदीपा की रिहायशी इमारत के बेसमेंट में दुबके थे। संदीपा ने जब उन्हें देखा तो वे बरसात में भीगे मारे ठंड के कांप रहे थे।

संदीपा उन्हें अपने अपार्टमेंट में ले आई, उन्हें खाना खिलाया और देखभाल की। संदीपा का कहना है कि खराब मौसम में हर इंसान का फर्ज बनता है कि वह ऐसे जानवरों की मदद करें जिनकी कोई देखभाल नहीं करता। जो सड़कों पर रहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

आवारा कुत्तों के लिए एक एनजीओ शुरू करेंगी संगीता धार

अभिनेत्री संदीपा धार का कहना है कि उनका इरादा सड़क पर रहने वाले कुत्तों के लिए एक एनजीओ शुरू करने का है। जिससे ये बेमौत मरने से बच सकें और उनकी सही देख-रेख भी हो सके। संगीता का कहना है कि वो खुद इस एनजीओ का काम-काज संभालेंगी।

2010 में फिल्म 'इसी लाइफ में से' बॉलीवुड कैरियर शुरू करने वाली संदीपा ने सलमान खान की दबंग-2 में कैमियो रोल किया था और इसके बाद 'हीरोपंती' में नजर आई थीं। इस साल वह फिल्म 'गोलू और पप्पू' में कुणाल रॉय कपूर और वीर दास के साथ दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें