जैकलीन फर्नांडिस और वरुण धवन आजकल अपना ज्यादातर समय साथ में बिता रहे हैं। दरअसल वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म 'ढिसूम' की तैयारियों के लिए एक वर्कशॉप कर रहे हैं।
इस वर्कशॉप के दौरान वरूण और जैकलीन को ज्यादा से ज्यादा एक-दूसरे के साथ रहना है। इसलिए आजकल दोनो एक-दूसरे के साथ हैं। लेकिन वर्कशॉप के बहाने दोनों स्टार मस्ती भी खूब कर रहे हैं।
जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर एक वरूण धवन और फिल्म के निर्देशक के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की हैं जिसके कैप्शन में उन्होने लिखा है कि 'जब आप काम करने की कोशिश कर रहे हों लेकिन वरूण आपको जाने ना दें'।
अब जैकलीन के ये कहने के बाद कि वरूण उन्हे काम नहीं करने दे रहे हैं साफ है कि इससे फिल्म के निर्माताओं और खासतौर से वरूण के भाई को जरूर परोशानी होने वाली है।