फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री शशिकला का निधन, 88 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sun, 04 Apr 2021 05:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शशिकला का आज यानी चार अप्रैल को निधन हो गया है
  • 88 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली
  • शशिकला की पहली फिल्म जीनत थी
  • उन्होंने करीब 100 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया
विज्ञापन
शशिकला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70 के दशक की हिट एक्ट्रेस शशिकला का निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली। उन्होंने करीब 100 हिन्दी फिल्मों में काम किया। फिलहाल वो लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थी। शशि का पूरा नाम शशिकला जावलकर है। शशि एक मराठी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। 

विज्ञापन


कभी अपनी खूबसूरती से इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली शशिकला का जन्म 4 अगस्त 1932 में हुआ था। शशिकला की जिंदगी काफी-उतार चढ़ावों भरी रही है।  उनकी पहली फिल्म जीनत थी, जिसे नूरजहां के पति शौकत रिजवी ने बनाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें 25 रुपए मिले थे। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम किया। फिल्मों में कामयाबी मिलने के बाद शशिकला ने एक्टर केएल सहगल के रिश्तेदार ओम प्रकाश सहगल से शादी कर ली। शादी के बाद शशिकला ने दो बेटियों को भी जन्म दिया। लेकिन आगे चलकर दोनों के बीच मनमुटाव और लड़ाई-झगड़े होने लगे।





उन्होंने तीन बत्ती चार रास्ता, हमजोली, सरगम, चोरी चोरी, नीलकमल, अनुपमा में भी काम किया था। अपने फिल्मी करियर के आखिरी सालों में शशिकला ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भी एक खास रोल निभाया था। फिल्मों के साथ-साथ शशिकला ने टीवी में भी काम किया था। वह मशहूर सीरियल सोन परी में फ्रूटी की दादी के रोल में नजर आई थीं। साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें