फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: बड़े पर्दे पर प्रीति जिंटा की वापसी की तैयारी! सनी देओल के साथ इस फिल्म में जमेगी जोड़ी?

Wed, 24 Jan 2024 10:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लाहौर 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट आया है। सूत्रों के मुताबिक प्रीति जिंटा संभवत: इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर सकती हैं।
विज्ञापन
सनी देओल, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अभिनेता के पास इस समय कई फिल्में हैं, जिसमें वे अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। 'गदर 2' की भारी सफलता के बाद अभिनेता पहले से ही 'सफर' की शूटिंग पूरी करने के करीब हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म 'लाहौर 1947' की सबसे ज्यादा चर्चा है। यह पीरियड फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा सह-निर्मित होगी। 

विज्ञापन

Mannara Chopra: बिग बॉस के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' होस्ट करेंगी मनारा! फैंस ने लगाई अभिनेत्री की जीत पर मुहर

फिल्म में हुई प्रीति जिंटा की एंट्री?
इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक ताजा अपडेट आया है। सूत्रों के मुताबिक प्रीति जिंटा संभवत: इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी कर सकती हैं। बुधवार (24 जनवरी) को प्रीति जिंटा को मुंबई के एक स्टूडियो से बाहर निकलते देखा गया। कहा जा रहा है कि वहां वे लुक टेस्ट के लिए गई थीं। सूत्रों के मुताबिक लाहौर 1947 के लिए अभिनेत्री ने अपना लुक टेस्ट दिया हैऔर संभावना है कि वे सनी देओल के साथ इस फिल्म से वापसी करेंगी। इससे पहले दोनों कलाकार एक साथ 'हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई', 'फर्ज', 'भैयाजी सुपरहिट' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन

सुपरहिट रही है संतोषी-सनी की जोड़ी
इस फिल्म को लेकर सनी देओल 'कॉफी विद करण सीजन 8' में भी बात कर चुके हैं। करण के शो पर जब उनसे इस कोलैबोरेशन के बारे में पूछा गया तो सनी ने कहा, "जब आमिर खान 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में आए थे, तो वे मेरे पास आए और कहा कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं। अगले दिन हमारी मुलाकात हुई। हमने साथ काम करने के लिए कुछ आइडिया और संभावनाओं पर चर्चा की और निष्कर्ष के बाद हम इस प्रोजेक्ट पर साथ आए।'' 90 के दशक में संतोषी और सनी एक साथ कई सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। इनमें 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी हिट फिल्में शामिल हैं।
Republic Day: गणतंत्र दिवस पर दर्शकों को मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही हैं ये फिल्में और सीरीज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें