फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shatrughan Sinha: 'संभलना कई बार मुश्किल हो जाता है', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

Fri, 03 Mar 2023 06:09 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर रहे हैं और उन्होंने काफी बेखौफ और दमदार रोल्स अपने करियर में प्ले किए हैं। लेकिन एक्टर ने रियल लाइफ में इससे भी ज्यादा दमखम वाला काम किया है। एक्टर ने हालिया इंटरव्यू के दौरान कुबूला है कि उनसे प्यार में गलतियां हुई हैं।
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम की प्रेम कहानी काफी हद तक फिल्मी है। इसके साथ ही जेसे हर प्रेम कहानी में एक समय के बाद परीक्षा की घड़ी आती है वैसे ही इन दोनों की कहानी में भी परीक्षा की घड़ी आई थी। जिसका जिक्र शत्रुघ्न सिन्हा ने अरबाज खान के शो द इन्विसिबल पर खुलासा किया कि कैसे उनके सिर पर स्टारडम चढ़ गया।

विज्ञापन


शो में अभिनेता शत्रुघ्न ने अपने बारे में बात करते हुए कहा, 'जैसे ये होना ही था। हमें नहीं पता था कि हमारी तकदीर में क्या लिखा है। मुझे नहीं पता था कि मैं एक्टिंग की तालीम लूंगा, स्ट्रगल करूंगा, स्टार बनूंगा, और इन सबके बीच एक दिन… हां, हमने बातचीत बंद कर दी थी। ये मेरा डिसीजन था। ये उस समय की बात है जब मेरे जीवन में कुछ और भी चल रहा था लेकिन मैं उसपर नहीं जाना चाहूंगा। ये मेरी गलती थी, मैं इस रिश्ते से बाहर निकलने के बहाने ढूंढ रहा था। एक दिन मैंने पूनम से कहा- तुम मेरे लिए बहुत अच्छी हो, मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता।

शत्रुघ्न ने मानी खुद की गलती 
बातचीत को आगे बढ़ाते हुए शत्रुघ्न कहते है की, 'यह पूरी तरह से मेरी गलती थी। मैं स्टारडम की गिरफ्त में आ गया था। पहले मैं ये सोचता था कि कोई भी महिला मुझमें इंटरेस्ट नहीं लेगी, लेकिन जैसे चीजें बदलीं मैंने अपना कंट्रोल खो दिया। ये तो इंसानी स्वभाव है, मैंने एक तरह से उसे तलाक दे दिया। मैंने उससे सारे संपर्क खत्म कर दिए। लेकिन मुझे पता चला की पूनम मुझे ढूंढ रही है और मिस कर रही है। उसने मेरे स्टाफ से कहा था कि वो मेरा ठीक तरह से ख्याल रखें'।

कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?

शत्रुघ्न ने बताया कि उनकी और पूनम की मुलाकात ट्रेन में हुई थी। शत्रुघ्न अपनी मां को घर छोड़कर आ रहे थे और इमोशनल थे। वहीं पूनम सामने बैठी थीं। उनकी मां ने उन्हें डांटा था इसलिए वो भी रो रही थीं। शत्रुघ्न कहते है 'पूनम बेहद खूबसूरत थीं और उन्होंने इतनी खूबसूरत लड़की कभी नहीं देखी थी'। मुझे इस बात का अंदाजा ही नहीं था पटना में इतनी खूबसूरत लड़की भी हो सकती है'। तो बस यहीं से शत्रुघ्न को पूनम पसंद आ गईं और दोनों के प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें: मीटू के समर्थन में आईं 'सलमान खान की भाभी', 25 साल बाद आवाज उठाने पर कहा- बोलने कहां देते हो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें