फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: शूटिंग के दौरान पड़ा था सुष्मिता को दिल का दौरा? इस दिन मिली अस्पताल से छुट्टी

Fri, 03 Mar 2023 04:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता को जिस वक्त दिल का दौरा पड़ा, उस वक्त वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कल अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और स्टेंट लगाया गया। अपनी चहेती एक्ट्रेस की सेहत से जुड़ी इस चौंका देने वाली खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। वे एक्ट्रेस की सेहत का हाल जानना चाहते हैं। हालांकि, सुष्मिता ने सिर्फ इतना ही कहा कि उन्हें कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया। हेल्थ इमरजेंसी से जुड़ी अन्य जानकारी एक्ट्रेस ने नहीं दी। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस की तबीयत कब और कहां खराब हुई? अब इस बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


इस तारीख को बिगड़ी तबीयत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुष्मिता को जिस वक्त दिल का दौरा पड़ा, उस वक्त वह फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। सेट पर ही एक्ट्रेस को असहजता महसूस हुई और सीने में दर्द उठा। सेट पर मेडिकल प्रोफेशनल्स ने उनकी जांच की और इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुष्मिता को 27 फरवरी को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्ट्रेस को एक मार्च को छुट्टी मिली। 

अब कैसी है तबीयत?
अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट और डॉक्टर्स की टीम ने एंजियोप्लास्टी की सलाह दी। बिना देर किए एक्ट्रेस की एंजियोप्लास्टी हुई और स्टेंट लगा। इसके बाद डॉक्टर्स ने सुष की सेहत पर पूरी नजर रखी और उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रखने के बाद छुट्टी दी। एक मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सुष्मिता घर आईं। फिलहाल वह ठीक हैं और रिकवरी हो रही है। 
विज्ञापन


साझा किया था पोस्ट
बता दें कि एक्ट्रेस ने कल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी सेहत का हाल बताया था। इस दौरान उन्होंने यह भी लिखा कि, 'मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने इस बात की पुष्टि की है कि मेरा दिल काफी बड़ा है।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने पिता शुबीर सेन की कही बातों का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें