जीतेंद्र के चचेरे भाई नितिन द्वारका दास कपूर ने मंगलवार दोपहर को खुदकुशी कर ली। उन्होंने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित अपने अपार्टमेंट की बिल्डिंग की छठवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। खबरों के मुताबिक, लंबे समय से उनके पास कोई नौकरी नहीं थी जिससे वो डिप्रेशन में चल रहे थे। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
उनका डिप्रेशन का इलाज भी करवाया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि 58 साल के नितिन अपनी बहन के घर पर रहते थे और 18 साल से बेरोजगार थे। नितिन का पूरा परिवार हैदराबाद में रहता है। उन्होंने साउथ की एक्ट्रेस जयसुधा से शादी की थी। उनके पास 18 महीने से कोई काम नहीं था और डिप्रेशन में जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था।
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए जीतेंद्र ने बताया, 'मेरी लंबे समय से नितिन से कोई बात नहीं हुई थी। मुझे नहीं पता कि वो मुझसे क्यों नहीं मिलते थे। वो हमेशा मुझे नजरअंदाज करते थे। नितिन के पिता मेरे बहुत करीब थे। वो मेरे पिता की तरह थे। मैं किसी काम से दिल्ली में हूं। जब मुझे ये खबर पता चली तो मुझे बहुत दुख हुआ।'