फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की से छेड़छाड़ करता पकड़ा गया कन्नड़ प्रोड्यूसर, घरवालों ने जमकर पीटा

Tue, 14 Mar 2017 01:49 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
viresh
विज्ञापन
महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में कन्नड़ फिल्‍म प्रोड्यूसर वीरेश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। कई महिलाओं ने आरोप लगाया कि वीरेश उन्हें फिल्म दिलाने की बात कहकर उनके साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन


वीरेश का सच सामने लाने के ‌लिए पीड़ित महिला के घरवालों ने वीरेश का चुपचाप वीडियो बनाया और उसे लोकल चैनल पर ऑन एयर कर दिया। इसके बाद रिश्तेदारों ने वीरेश की जमकर पिटाई की और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने वीरेश को अरेस्ट कर लिया लेकिन अब उसे बेल पर रिहा कर दिया गया है।

इस मामले में डीसीपी एमबी बोरालिंगइया ने कहा कि वीरेश अपने ही ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था। लड़की ने इस बारे में अपने रिश्तेदारों को बता दिया। वीडियो में वीरेश पीड़ित के घरवालों से माफी मांगता हुआ दिख रहा है। 
विज्ञापन


वहीं वीरेश ने भी पीड़िता के घरवालों के खिलाफ मार-पीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। बता दें कि वीरेश ने फिल्म 'प्रीत‌ि माए हुशारु' प्रोड्यूस की है। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें