फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाने की जगह चली ब्लू फिल्म, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म और ब्लू फिल्म का अंतर सबको मालूम है, लेकिन पिछले दिनों में दिल्ली के एक फिल्म म्यूजिक लॉन्च समारोह में कुछ ऐसा हुआ कि लोग चौंक पड़े। फिल्म ‘देसी कट्टे’ के संगीत समारोह में जब फिल्म के गाने दिखाए जा रहे थे कि एकाएक इसके बीच में एडल्ट फिल्म के दृश्य आ गए, जिससे सब हैरान रह गए।
विज्ञापन


हालांकि यह घटना कुछ ही सेकेंड के लिए हुई क्योंकि ये सीन आते ही वीडियो बंद कर दिया गया, परंतु ऐसा होना सबको शर्मसार करने के लिए काफी था। आयोजकों और मंच पर मौजूद ऐक्टरों से लेकर कार्यक्रम में आए मेहमान तक एक-दूसरे से चेहरा छुपा रहे थे। बाद में पता चला कि ऐसा तकनीकी टीम के एक सदस्य की गलती से हुआ।

गानों के बीच हुआ ऐसा

मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार फिल्म के दो गानों के बीच में अचानक पोर्नोग्राफिक सीन चल पड़े तो वीडियो  को तुरंत ऑफ कर दिया गया। फिल्म की कास्ट एंड क्रू से लेकर विशेष मेहमान तक परेशान थे कि यह कैसे हुआ। फिल्म का निर्माण और निर्देशन आनंद कुमार ने किया है।

इसमें सुनील शेट्टी, जय भानुशाली, आशुतोष राणा, टिया वाजपेयी और साशा आगा मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ऐक्टर विनोद खन्ना के भांजे अखिल कपूर फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाद में मांगी माफी

सूत्रों के अनुसार जब पोर्नोग्राफिस सीन को लेकर तकनीकी टीम के एक व्यक्ति से पूछताछ हुई तो उसने न केवल इस बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया, बल्कि अखिल कपूर को इशारों-इशारों में कुछ कहा। जिससे कपूर और उस व्यक्ति के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। तब वहां मौजूद सिक्योरिटी के लोगों ने बीच-बचाव किया।

बाद में आनंद कपूर ने वहां मौजूद लोगों से पूरी घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि तकनीकी टीम के एक स्थानीय लड़के की वजह से यह हुआ। बाद  में उसने भी आयोजकों माफ मांग ली। उसे जाने दिया गया। किसी भी ट्रेलर या म्यूजिक लॉन्च के मौके पर ऐसी घटना का यह संभवतः पहला वाकया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें