जॉन अब्राहम ने नहीं की तो क्या हुआ। मैं करूंगा बिपाशा बसु से शादी। भले ही वह मुझसे बड़ी है।
यह बात बिपाशा बसु के साथ पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हीरो हरमन बवेजा ने कही है। हरमन ने कहा है कि हमने काफी पहले ही तय कर लिया था कि हम शादी करेंगे।
इंटरव्यू में हरमन ने कहा कि वह खुद से दो साल बड़ी बिपाशा बसु को डेट कर रहे हैं। हरमन से जब बिपाशा को लेकर सवाल किया गया, तो वह बिपाशा की तारीफ करते नहीं थके।
हरमन ने कहा कि हम काफी लंबे समय से एक-दूसरे से परिचित थे। लेकिन हमने कभी आपसे में बात नहीं की। पहली बार हम बच्चन जी की 70वीं बर्थडे पार्टी में मिले थे।
उसके बाद से हमारे बीच मिलना-जुलना शुरु हो गया था। बाद में हमारा यही मिलना जुलना प्यार में बदल गया। हम अब शादी भी करेंगे।