फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanket Korlekar: मोटरसाइकिल सवारों ने मराठी अभिनेता संकेत कोरलेकर से छीना आईफोन, एफआईआर दर्ज

Mon, 17 Mar 2025 06:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanket Korlekar: मराठी अभिनेता संकेत कोरलेकर के साथ एक घटना घटी। कुछ मोटरसाइकिल सवार एक्टर से उनका आईफोन 16 छीन फरार हो गए।
विज्ञापन
संकेत कोरलेकर - फोटो : इंस्टाग्राम-@korlekarmania
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ बाइक सवार मराठी अभिनेता संकेत कोरलेकर का आईफोन छीनकर फरार हो गए। अभिनेता ने आज सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने साथ घटी इस घटना का जिक्र किया है। संकेत ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि वे जब ठाणे में रिक्शे में सवार होकर जा रहे थे, तभी बाइक सवारों ने उनका आईफोन 16 प्रो मैक्स छीन लिया। मोबाइल की कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Tejasswi Prakash: तेजस्वी के लिए जब मां ने बेच दिए अपने कंगन, भावुक होकर अभिनेत्री ने साझा किया किस्सा

बोले-'सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए'
अभिनेता संकेत ने बताया कि घटना के दौरान उनकी कलाई पर कुछ खरोंच आई हैं। एक्टर ने एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की गुजारिश की है। एक्टर का कहना है कि अगर उनकी जगह कोई महिला होती और रिक्शा से गिर जाती, तो यह और भी बड़ी घटना साबित हो सकती थी। एक्टर ने कहा, 'मैं वास्तव में चिंतित हूं... सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए'।
 

'पिछले महीने ही खरीदा था मोबाइल'
मराठी टेलीविजन अभिनेता संकेत कोरलेकर ने खुलासा किया कि उन्होंने आईफोन पिछले महीने ही खरीदा था। इसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये थी। ठाणे में दो बाइक सवारों ने उनसे मोबाइल छीन लिया। घटना उस वक्त घटी, जब वे रिक्शे में बैठकर एक मीटिंग के लिए जा रहे थे। सोमवार को, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर आपबीती सुनाई है। 

यह खबर भी पढ़ें:
Ranya Rao: सोना तस्करी मामले में रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित, अदालत ने DRI को दिए ये निर्देश
विज्ञापन

पुलिस पर जताया भरोसा
संकेत ने बताया कि उनके मोबाइल में एक स्ट्रैप लगा हुआ था, जिससे मोबाइल उनके हाथ में साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने ठाणे के राबोडी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्हें पूरा भरोसा है कि पुलिस उसका फोन बरामद करने में उसकी मदद करेगी। एक्टर ने कहा, 'मैं रिक्शा में था और बीच में बैठा होने के बावजूद उन्होंने मेरा फोन छीन लिया। आज यह मैं हूं। कल यह कोई महिला हो सकती है। मोबाइल को भूल जाइए, मैं ऐसे लोगों को देख सकता हूं जो 10,000 रुपये के मोबाइल के लिए बेताब हैं। वे बहुत खतरे में हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ठाणे में ऐसा होगा। और यह अब हो रहा है, इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें