खेसारी का गाना हुआ वायरल
खेसारी का यह गाना खुद लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने शेयर किया है। गाने के बोल हैं 'ए भाई लालू बिना चालू ई बिहार न होई।' इस गान के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं लालटेन धारी।' रोहिणी का पोस्ट किया गया ये गाना तेजी से शेयर किया जा रहा है। अब तक इस पोस्ट को दो हजार से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। वहीं, यह गाना 10 हजार से ज्यादा लाइक्स भी बटोर चुका है।
राजद-जदयू आएंगे साथ
सूत्रों की मानें तो नीतीश के इस्तीफे के बाद जल्द ही महागठबंधन को लेकर बड़ा एलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि राजद एक बार फिर जदयू को सर्मथन देने के लिए तैयार हो गया है। अगर ऐसा होता है तो बिहार में एक बार फिर नीतीश और लालू की पार्टी सरकार बनाएगी। बता दें कि साल 2017 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से खुद को अलग कर भाजपा संग सरकार बना ली थी। इसके बाद बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ चुनाव लड़ा था और दोबारा सत्ता में लौटी थी।