फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manisha Rani: पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट मनीषा रानी की बिगड़ी तबीयत, इस कारण से हुईं अस्पताल में भर्ती

Sun, 28 Jan 2024 12:14 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पूर्व बिग बॉस ओटीटी प्रतियोगी मनीषा रानी को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
मनीषा रानी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस ओटीटी फेम मनीषा रानी इन दिनों छोटे पर्दे के डांस शो 'झलक दिखला जा 11' में नजर आ रही हैं। हाल में मनीषा के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मनीषा रानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिग बॉस फेम की अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हैं मनीषा  
बताया जा रहा है कि मनीषा रानी को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री के हाथों में ड्रिप लगी हुई है। मनीषा की तस्वीरें और वीडियो एक फैन पेज साझा की गई हैं। तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं आपके हर दिन के संघर्ष को जानती हूं। आप 'झलक दिखला जा' के लिए अपना बेस्ट दे रही हैं, लेकिन आपकी फिजिकल स्ट्रेन्थ कमजोर है। आप जल्दी ठीक हो जाओ, मेरी स्ट्रांग लड़की मनीषा।'



यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Finale: 'बिग बॉस 17' से मालामाल होकर निकलेंगे ये प्रतिभागी, फीस के रूप में वसूली भारी भरकम रकम
विज्ञापन


वीडियो साझा कर दिया हेल्थ अपडेट 
'बिग बॉस' फेम मनीषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मनीषा ने अपने फैंस को अपना स्वास्थ्य के बारे में बताती नजर आ रही हैं। मनीष कहती हैं, 'अभी मैं ठीक हूं। मुझे फूड पॉइजनिंग हो गई थी, लेकिन अब मैं ठीक हूं। चिंता मत करो, मुझे पता है आप लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं। लव यू दोस्तों।'
विज्ञापन




'बिग बॉस' से मिली लोकप्रियता 
सलमान खान के 'बिग बॉस ओटीटी 2' में भाग लेने के बाद से मनीषा रानी को काफी लोकप्रियता मिली है। मनीषा को इस शो की दूसरी रनर-अप घोषित किया गया था। मनीषा की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है, उनके इंस्टाग्राम पर 10.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मनीषा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए रील, तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' में सनी देओल की एंट्री! हनुमान के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें