फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B Praak: दिल्ली के कालकाजी मंदिर में हुए हादसे पर छलका बी प्राक का दर्द, बोले- जान से बढ़कर कुछ भी नहीं

Sun, 28 Jan 2024 11:27 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार रात दिल्ली के कालकाजी मंदिर में आयोजित जागरण के दौरान स्टेज गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अब इसका हिस्सा बने गायक बी प्राक ने घटना पर दुख जाहिर किया है। 
 
विज्ञापन
बी प्राक-कालकाजी मंदिर घटना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर रात को दिल्ली के कालकाजी मंदिर से दुखी करने वाली खबर सामने आई। जागरण के दौरान स्टेज गिर गिया। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, और 17 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज हुआ है। वहीं, इस घटना पर अब जागरण में परफॉर्म करने वाले गायक बी प्राक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। गायक ने ऐसे आयोजनों में व्यवस्था बनाए रखने और उचित प्रबंधन की आवश्यकता पर बल दिया है। 

हादसे पर छलका बी प्राक का दर्द 

बी प्राक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर करते हुए घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, 'मैनेजमेंट ने बहुत समझाया कि आप लोग पीछे हो जाएं पर आप सबका प्यार है, मां लिए प्यार है, मेरे लिए प्यार है पर हमें आगे से बहुत ध्यान रखना है, बच्चों का, बुजुर्गों का, सभी लोगों का क्योंकि जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इससे बढ़कर दुनिया में कुछ और हो भी नहीं सकता।'

विज्ञापन


Aamir Khan Interview : ‘कागज के फूल’ और ‘मेरा नाम जोकर’ संपूर्ण फिल्में नहीं हैं, जुनैद को बनना था लाल सिंह

 

घटना ने किया गायक को आहत

बी प्राक ने अपनी बात में जोड़ा, 'हमने इसका बहुत ध्यान रखना है कि कभी जान पर ना आ पड़े। जब मां की इच्छा हुई तो हम फिर आएंगे, पर बहुत ध्यान रखना पड़ेगा। बहुत दुखी मन है मेरा, बहुत ज्यादा। क्योंकि ऐसा कभी होना नहीं चाहिए था और मैं यही उम्मीद करता हूं कि जिनको लगी है, वो सब ठीक हो। मैनेजमेंट को आगे से बहुत ध्यान रखना है।' रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि इस घटना में 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

Kartik Aaryan: हादसे का शिकार हुए कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड, अभिनेता ने दरियादिली दिखाते हुए की हर संभव मदद

पुलिस अधिकारी ने की मौत की पुष्टि 

घटना पर बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'हमें लगभग 12.30 बजे फोन आया कि कालकाजी मंदिर में जागरण के लिए बनाया गया एक मंच ढह गया है। टीम को मौके पर भेजा गया। एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया। आगे की जांच जारी है।' रिपोर्ट की मानें तो बी प्राक को देखने के लिए कार्यक्रम में तकरीबन 1500 से 1600 लोग पहुंचे थे। बी प्राक के फैंस वीआईपी लोगों के लिए बनाए गए मंच पर चढ़ गए। मैनेजमेंट ने लोगों को समझाने की तमाम कोशिश की, लेकिन लोगों ने नहीं सुनी और यह दर्दनाक हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें