फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती में आई दरार! दोनों के बीच हुई जबर्दस्त तकरार

Tue, 07 Nov 2023 05:44 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन में शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। शो की शुरुआत से ही इसमें प्यार, तकरार और फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
मुनव्वर और मनारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन में शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। शो की शुरुआत से ही इसमें प्यार, तकरार और फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। कई बार दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और कभी-कभार दोस्ती में दरार आ जाया करती है। बिग बॉस सीजन 17 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा का पहले दिन से ही क्लोज बॉन्ड बन गया था, लेकिन अब उनकी दोस्ती में दरार आ गई है।

विज्ञापन

बिग बॉस के घर में यूं तो कई बार मनारा और मुनव्वर के बीच बहस हुई है, लेकिन पहली बार लड़ाई दोस्ती टूटने के कगार पर पहुंच गई है। कलर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में मुनव्वर, मनारा के एक रीजन को बचकाना बताते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद मनारा ने बिग बॉस से सवाल किया कि शायद उन्होंने मुनव्वर को उनकी गाइडिंग लाइट बनाकर गलती कर दी है।

मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रोमो वीडियो में मनारा चोपड़ा मुनव्वर से कहती हैं कि तुमने खानाजादी के साथ झगड़े में मेरा साथ नहीं दिया। मैं उससे लड़ाई कर रही थी और मेरा खुद का दोस्त ही उसे मुझसे झगड़ा करने के लिए उकसा रहा था। मुनव्वर कहते हैं कि वो दोनों के साथ मजाक कर रहे थे। वो सिर्फ मजाक था मन्नारा। मनारा कुछ भी सुनने को तैयार नहीं होती है। मुनव्वर कहते हैं कि ठीक है मुझसे अब बात मत करना।

विज्ञापन

इसके बाद मनारा कहती हैं कि वह उनसे एक हफ्ते बाद बात करेंगी, इस पर मुनव्वर कहते हैं कि अगर ऐसा है तो अब वह उनसे बात नहीं करेंगे। इस पर मनारा भड़क जाती हैं। गार्डन एरिया में मुनव्वर उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन मनारा कहती हैं कि वह पब्लिकली उनसे माफी मांगे, जिससे मुनव्वर इनकार कर देते हैं और कहते हैं कि ऐसी दोस्ती से अच्छा कि न हो।

यह भी पढ़ें: इस दिन यूएस में किया जाएगा 'सालार' का प्रीमियर, प्रभास की फिल्म का रनटाइम भी आया सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें