फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 17: बिग बॉस में खानजादी पर भड़कने के लिए सलमान खान से खफा हुए नेटिजन्स, अभिनेता को जमकर किया ट्रोल

Mon, 13 Nov 2023 10:43 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिन दिवाली स्पेशल एपिसोड में जहां एक तरफ सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ जमकर मस्ती की, वहीं दूसरी ओर खानजादी पर उनका गुस्सा भी फूटा।  शो की इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर नेटिजन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सलमान को ट्रोल कर रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन 'बिग बॉस 17' का 'वीकएंड का वार' एपिसोड बेहद खान रहा। दिवाली के मौके पर सलमान खान के साथ-साथ कटरीना कैफ ने भी शिरकत की। अभिनेत्री अपनी और सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' का प्रचार करने के लिए बिग बॉस के मंच पर पहुंची थीं। हालांकि, कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत के दौरान, खानजादी पर सलमान खान भड़क गए थे। सलमान का यूं गुस्सा होना सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी रास नहीं आया और लोग अभिनेता को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

विज्ञापन

सलमान खान हुए ट्रोल
बीते दिन दिवाली स्पेशल एपिसोड में जहां एक तरफ सलमान खान ने कटरीना कैफ के साथ जमकर मस्ती की, वहीं दूसरी ओर खानजादी पर उनका गुस्सा भी फूटा। वह खानजादी पर इस कदर भड़क गए थे कि कटरीना को उन्हें शांत कराना पड़ा। शो की इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर नेटिजन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सलमान को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, सभी को लगता है कि अभिनेता बिना किसी कारण के इतना ज्यादा भड़के थे।
Tiger 3: रिलीज होते ही ऑनलाइन लीक हुई 'टाइगर 3', इन साइट्स पर फ्री में हो रही डाउनलोड
विज्ञापन


कटरीना के लिए चिंतित दिखे यूजर्स
नेटिजन्स ने 'बिग बॉस 17' के 'वीकएंड का वार' एपिसोड में कटरीना कैफ के सामने खानजादी पर चिल्लाने के लिए सलमान को आड़े हाथ लिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'कटरीना को पुराने दिनों की याद आ गई होगी।' दूसरे ने लिखा, 'कटरीना यहां अपनी किस्मत को सही पति का आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दे रही होंगी।' वहीं एक अन्य ने लिखा, 'क्या यह सच है? या उन्हें कोई स्क्रिप्ट दी गई है?' एक ने तो यहां तक लिख दिया कि, 'कटरीना को फ्लैशबैक आ रहा होगा।'
विज्ञापन

CM Pinarayi Vijayan: राष्ट्रीय स्तर पर केरल को किया जा रहा बदनाम, प्रोपेगेंडा फिल्मों पर सीएम विजयन का तंज

दिवाली पर नहीं हुआ एविक्शन
पिछले हफ्ते, नौ कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया था, जिनमें अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, नवीद सोले, मन्नारा चोपड़ा, अनुराग डोभाल, सनी आर्य और अरुण महा शेट्टी शामिल थे। हालांकि, दिवाली के मौके पर एविक्शन नहीं किया गया।  इस बीच, 'टाइगर 3' के बारे में बात करें तो, फिल्म को दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Ranbir Kapoor: सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का हौसला बढ़ाएंगे रणबीर कपूर, प्रोमो वीडियो देखा क्या?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें