टीवी की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक अंकिता लोखंडे इस समय 'बिग बॉस 17' के घर में बंद हैं। उन्होंने अपने पति विक्की जैन के साथ घर में प्रवेश किया। हालांकि, घर में एंट्री करते ही यह जोड़ी अपने झगड़े की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। इसके बाद अब घर के सदस्य नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने कपल को अस्वच्छ करार दिया है। शो के नए एपिसोड में अभिनेता मन्नारा चोपड़ा के साथ मुनव्वर फारुकी के हमेशा अंकिता और विक्की का पक्ष लेने के बारे में बात कर रहे थे।
मन्नारा चोपड़ा ने नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा के साथ साझा किया कि मुनव्वर कैसे अंकिता के प्रति नरम रहते हैं। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि मुनव्वर को कमरे में सेंटर टेबल साफ नहीं मिली, जब उन्होंने इसके बारे में पूछा तो अंकिता ने उन्हें टोकते हुए कहा कि हम इसी तरह सफाई करते हैं और फिर कॉमेडियन ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
Vijay Varma: विभु पुरी की अगली फिल्म में अभिनय करेंगे विजय वर्मा, फातिमा सना शेख के साथ बनेगी जोड़ी
इसी दौरान ऐश्वर्या ने कहा, 'मुझे ये हाइजीनिक नहीं लगती है।' वहीं, उनके पति नील भट्ट ने कहा कि अंकिता के पति विक्की भी ऐसे ही हैं। इसके बाद मन्नारा ने बताया कि विक्की को बहुत साफ-सुथरा रहना पसंद है। इस पर नील ने कहा कि ऐसा कभी-कभी ही होता है। बता दें कि शो में अंकिता और विक्की के बीच चल रहे इन झगड़ों के बीच अंकिता ने एक खुशखबरी साझा की है।
बिग बॉस के घर में अंकिता लोखंडे प्रेग्नेंसी टेस्ट की खबर को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंकिता ने शो में बताया कि उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया है। विक्की के साथ बहस के दौरान अंकिता ने कहा, 'मैं थक गई, मैं सच में मानसिक रूप से थक गई। मुझे लग रहा है मैं बीमार हूं, मुझे फीलिंग आ रही है अंदर से कि मैं ठीक नहीं हूं। मुझे घर जाना है।'
The Freelancer- The Conclusion: द फ्रीलांसर के अगले पार्ट का मोशन पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी एलान