फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस12: श्रीसंथ ने नेहा को देखकर कहा 'ओ माई गॉड'

Thu, 11 Oct 2018 01:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
bigg boss
विज्ञापन

बिग बॉस के घर में खुद को बेचारा बताने वाले क्रिकेटर श्रीसंथ अब घर में गेम के रंग में रंगते हुए दिख रहे हैं। बात-बात पर घर छोड़ने की बात कहने वाले श्रीसंथ को अब समझ आ गया है कि घर में कैसे रहा जाता है। अपनी पत्नी से बात करने के बाद श्रीसंथ अब एक स्ट्रैटजी बनाकर घर में चलने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को हुए टास्क में श्रीसंथ ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। वह करणवीर से गेम के दौरान यह भी कहते हुए दिखे कि अब वह समझ चुके हैं कि घर में आप ज्यादा दिनों तक कैसे टिके रह सकते हैं। इसके बाद वह घर के हर सदस्य के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की जुगत में लगे हुए हैं।

विज्ञापन

bigg boss
नेहा से नाराज हुए श्रीसंथ उनसे भी अपनी ट्यूनिंग बेहतर करने में जुटे नजर आए, उन्होंने नेहा से बातों-बातों में कहा- तुम बहुत सुंदर हो। यही नहीं उन्होंने उनके लिए 'कौन है जो सपनों में आया' गाना भी गुनगुनाया। मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ने खेल के चौथे हफ्ते में ही अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि जो सदस्य घर में नहीं खेलेगा उसे वीकेंड का वार से पहले ही घर से निकालकर भगा दिया जाएगा। यानी एविक्शन का वार में अब किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर किया जा सकता है। 
विज्ञापन

bigg boss
ऐसे में वीकेंड का वार से पहले ही श्रीसंथ को घर से बेघर कर सीक्रेट रूम में भेज दिया गया है। बता दें कि तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट नेहा, करणवीर और श्रीसंथ को एक्टिविटी एरिया में बुलाकर घरवालों से उनकी परफोर्मेंस के बारे में पूछा गया। ऐसे में ज्यादातर घरवालों ने नेहा के खेल को सबसे कमजोर बताया। वहीं, करणवीर के खिलाफ किसी ने कुछ नहीं बोला और घर के दो सदस्यों ने श्रीसंथ को खेल के अनुकूल बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें