फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: मेहंदी सेरेमनी में युविका के साथ जमकर नाचे प्रिंस नरूला, बिग बॉस के घर में शुरू हुआ था प्यार

Thu, 11 Oct 2018 01:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
prince narula
विज्ञापन
बिग बॉस सीजन 9 के विनर रहे प्रिंस नरूला अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड युविका चौधरी से शादी करने जा रहे हैं । 12 अक्तूबर को दोनों सात फेरे लेंगे । कल यानी बुधवार को इनकी मेहंदी की रस्म हुई। अपनी मेहंदी में युविका ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था । 
विज्ञापन



वहीं प्रिंस व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए । मेहंदी सेरेमनी में दोनों ने जमकर डांस किया । 



मेहंदी सेरेमनी में प्रिंस और युविका के करीबी रिश्तेदार शामिल थे । शादी पंजाबी रिति-रिवाजों से मुंबई में होगी।



प्रिंस और युविका की इस ग्रैंड वेडिंग के बाद चंडीगढ़ में रिसेप्शन भी होगा । शादी से पहले प्रिंस नरूला और युविका चौधरी कई बार एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते नजर आते थे ।
विज्ञापन



बता दें कि प्रिंस और युविका की पहली मुलाकात बिग बॉस के घर पर ही हुई थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं । शादी को लेकर प्रिंस ने कहा, 'इंगेज होकर मैं बहुत खुश हूं । हमारे परिवारवाले भी बहुत खुश हैं । मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे रिश्ते के बारे में क्या सोचते हैं ।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें