अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक बेहतर मुकाम हासिल कर चुकीं हैं। भूमि को इस साल फेमिना मिस इंडिया 2023 पेजेंट की मेजबानी के लिए चुना गया है। मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को होगा।