फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhakshak: भूमि ने साझा किया 'भक्षक' में काम करने का अनुभव, बोलीं- दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक

Wed, 31 Jan 2024 03:16 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक बातचीत के दौरान भूमि पेडनेकर ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में अपने सह-कलाकार के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बीते दिनों से अपने आगामी फिल्म 'भक्षक' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह आगामी क्राइम ड्रामा सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर, पोस्टर पहले ही जारी कर दिए थे। वहीं, आज इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया है, जिसे देखकर फैंस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। हाल ही में, एक बातचीत के दौरान भूमि पेडनेकर ने फिल्म की कहानी के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म में अपने सह-कलाकार के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया।
विज्ञापन


पत्रकार की भूमिका में आएंगी नजर 
भूमि पेडनेकर ने अपनी फिल्म की कहानी के बारे में बात करते हुए कहा, 'भक्षक' सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में काम करने का अनुभव कठिन रहा है, क्योंकि ये महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जमीनी हकीकत को उजागर करने वाली कहानी है। मैं इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हूं।' बता दें कि, वैशाली सिंह के रूप में भूमि पेडनेकर एक खोजी पत्रकार की भूमिका में हैं, जो महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराध को सामने लाना चाहती हैं।



यह भी पढ़ें: Rakul-Jackky Wedding: पीएम मोदी के आह्वान पर रकुल-जैकी ने बदला इरादा, अब भारत में डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी
विज्ञापन


संजय मिश्रा के लिए कही यह बात 
भूमि ने आगे फिल्म के सह कलाकार के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, 'इस फिल्म में जिन्होंने मेरे सफर को आसान बनाया, वो हैं मेरे सह-कलाकार संजय मिश्रा। उनके साथ मुझे काम करने में काफी आनंद आया। वे इस फिल्म में मेरे साथ पार्टनर-इन-क्राइम की भूमिका निभा रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं ये देखना चाहती हूं कि इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी? मैं चाहती हूं कि दर्शक खुद से पूछें कि क्या वे समस्या का हिस्सा है या क्या उनमें समाधान का हिस्सा बनने के लिए दया और सहानुभूति है'
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
'भक्षक' फिल्म की बात करें, तो भूमि के अलावा फिल्म में संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म 'भक्षक' को निर्देशन पुलकित ने किया है। वहीं, गौरी खान और गौरव वर्मा इसके प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर नौ फरवरी 2024 को रिलीज होगी। 'भक्षक' बैनर की दूसरी डिजिटल रिलीज है। इसका आखिरी डिजिटल आउटपुट साल 2022 की डार्क कॉमेडी 'डार्लिंग्स' थी, जो मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के साथ सह-निर्मित थी, और नेटफ्लिक्स इंडिया पर भी रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: D 51: धनुष की फिल्म 'डी 51' की शूटिंग रद्द, यातायात बाधित होने पर तिरुपति प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें