दरअसल, दिवाली के मौके पर सोनम कपूर ने अपने घर में शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। इस लिस्ट में भूमि पेडनेकर का नाम भी शामिल था। भूमि इस पार्टी में काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। उन्होंने इंडियन आउटफिट कैरी किया था, जो काफी ज्यादा बोल्ड था। सोनम कपूर की पार्टी में भूमि पेडनेकर सफेद कलर की साड़ी पहने हुए दिखीं, जिसके साथ काफी रिविलिंग ब्लाउज पेयर किया था। भूमि ने अपना लुक हल्के मेकअप और खुले बालों से पूरा किया।
यह भी पढ़ें:- Charu-Rajeev: 'ड्रामा क्वीन है, तलाक चाहिए तो...', चारू असोपा के आरोपों पर बोले राजीव सेन, यूं बया किया दर्द
भूमि पेडनेकर इस लुक में काफी हॉट लग रही थीं लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को अभिनेत्री का यह अंदाज पसंद नहीं आया। कई यूजर्स ने भूमि को ठीक से कपड़े पहनने की सलाह दी है। एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम भगवान का नाम लेते हुए तो ठीक से कपड़े पहन लो।' दूसरे ने लिखा, 'यह कितनी अनकंफर्टेबल है। इसके चेहरे पर साफ दिख रहा है।' इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, 'यह कभी अच्छी नहीं लग सकती। कुछ भी पहन लेती है।' कई लोगों ने भूमि की तुलना उर्फी से भी की है।
यह भी पढ़ें:- Salman Khan: सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में मिला डेंगू का लार्वा, बीएमसी की टीम ने किया छिड़काव
भूमि के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'रक्षाबंधन' में नजर आई थीं। वहीं, अब भूमि के पास कई फिल्में कतार में हैं। एक्ट्रेस को जल्द ही फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में देखा जाने वाला है। इसके बाद वह 'भीड़', 'भक्षक', 'द लेडी किलर', 'अफवाह' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' में भी दिखाई देंगी।