फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: 'लस्ट स्टोरीज' के दौरान बेहद नर्वस थीं भूमि पेडनेकर, इंटीमेट दृश्यों को लेकर कही यह बात

Wed, 28 Dec 2022 11:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज' का पहला सीजन वर्ष 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था।
विज्ञापन
Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ज्यादातर सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में बोल्ड सीन देकर भी चर्चा बटोरी है। इनमें से एक है 'लस्ट स्टोरीज'। इसमें भूमि पेडनेकर ने कई इंटीमेट सीन दिए, जिन्हें लेकर वह जबरदस्त चर्चा में आईं। हाल ही में भूमि ने इस पर बात की है। उनका कहना है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बेहद घबराई हुई थीं। 

विज्ञापन

Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज' का पहला सीजन वर्ष 2018 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था। चार शॉर्ट फिल्म की सीरीज का निर्देशन अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी और करण जौहर ने किया था। इसमें राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला और कियारा आडवाणी के साथ आकाश ठोसर, विक्की कौशल नजर आए थे। सीरीज में भूमि एक हाउस हेल्प की भूमिका में नजर आईं, जिसके अपने मालिक (नील भूपलम) के साथ अलग-अलग जटिल संयोग बनते हैं। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनते हैं।
Riya Kumari Death: तीन साल की बेटी को बिलखता छोड़ गईं रिया कुमारी, झारखंड के इस सीरियल में करती थीं काम

Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक बातचीत के दौरान भूमि ने 'लस्ट स्टोरीज' की शूटिंग के दौरान के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा लोगों से भरे एक कमरे में इंटीमेट सीन की शूटिंग करने में उन्हें काफी घबराहट हो रही थी। बता दें कि 'लस्ट स्टोरीज' के दूसरी कहानी में भूमि ने लीड रोल अदा किया है, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। भूमि ने कहा, 'जब मैंने लस्ट स्टोरीज की, तो मैं नर्वस थी। यह गला घोंटने जैसा था, लेकिन उस समय हमारे पास इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर भी नहीं था। हालांकि, जोया काफी संवेदनशीलता के साथ मुझे और नील को लेकर गईं और सहज किया।'
Malaika Arora: शादी करने वाली हैं मलाइका अरोड़ा, दहेज में लेकर जाएंगी मां के कंगन?
विज्ञापन

Bhumi Pednekar - फोटो : सोशल मीडिया
भूमि ने बातचीत के दौरान कहा, 'यह मेरे सबसे ज्यादा इंटीमेट सीन में से एक है। उस दौरान मेरे पास मुश्किल से कोई कपड़े थे।' भूमि ने आगे बताया, 'हमने सुरक्षा और तकनीकी रूप से काम किया, फिर भी नील और मुझे कहना पड़ा कि ये हमारी सीमाएं हैं। 
Tunisha Sharma: पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा आरोपी शीजान, तुनिशा की मां, चाचा और ड्राइवर के भी दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें