केआरके अक्सर अपने ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह आए दिन बॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों पर तंज कसते नजर आते हैं। इसके अलावा वह नई रिलीज फिल्मों पर टिप्पणी करने में भी पीछे नहीं रहते। केआरके अपने हालिया ट्वीट को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसमें केआरके अजय देवगन पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। बता दें कि आज अजय देवगन की बहु प्रतीक्षित फिल्म 'भोला' रिलीज हो गई है।
वायरल हो रहा ट्वीट
केआरके बॉलीवुड फिल्मों की आलोचना करने में माहिर हैं। उन्होंने आज रिलीज हुई अजय देवगन की 'भोला' को भी नहीं बख्शा है। केआरके ने 'भोला' को ढाई घंटे का टॉर्चर करार दिया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस फिल्म का नाम बदलने तक की सलाह दे डाली है और अजय देवगन को नया नाम सुझाया है।
Maisie Williams: भारतीय रंग में रंगी नजर आई गेम्स ऑफ थ्रोन की मैसी विलियम्स, वीडियो शेयर कर जाहिर की खुशी
कही यह बात
केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है, 'मैं शानदार भोजपुरी फिल्म 'भोला' बनाने के लिए अजय देवगन को सैल्यूट करता हूं। इस फिल्म का नाम 'भोला' की जगह 'द ट्रक इन यूपी' होना चाहिए था। अजय देवगन ने 200 करोड़ रुपये बर्बाद करने का अपराध किया है। इसके लिए उन्हें आधिकारिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। यह फिल्म टॉर्चर है।'
Satyaprem Ki Katha: 'सत्यप्रेम की कथा' का मंडप सीक्वेंस वायरल, कियारा संग फेरे लेते वक्त रोते दिखे कार्तिक
अजय देवगन के फैंस ने लगाई क्लास
केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स उन्हें जमकर खरी-खरी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एक भी फिल्म की तारीफ की है कभी?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुमने बुराई की है, इसका मतलब है कि फिल्म हिट होगी। इससे पहले तुम पठान, बाहुबली 2 की भी बुराई कर चुके हो और ये ब्लॉकबस्टर रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तुम्हें फिल्म पसंद नहीं आई, इसका मतलब है कि फिल्म हिट है।' बता दें कि आज रिलीज हुई 'भोला' लोकेश कनगराज की तमिल ब्लॉकबस्टर 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।
Mahhi Vij: कोरोना महामारी की चपेट में आईं माही विज, पोस्ट कर बयां किया बेटी से दूर रहने का दर्द