फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bholaa Twitter Review: अजय देवगन की 'भोला' ने जीता दर्शकों का दिल! ट्विटर पर आई रिएक्शन की बाढ़

Thu, 30 Mar 2023 12:12 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को देखने के बाद फैंस ट्विटर पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय और तब्बू की जोड़ी देखने को मिल रही है। अजय देवगन के ही निर्देशन में बनी 'भोला' लोकेश कनगराज की तमिल ब्लॉकबस्टर 'कैथी' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म की कहानी एक अपराधी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। वहीं, दोनों सुपरस्टार्स के फैंस रिलीज के साथ ही मूवी को देखने सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। साथ ही ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी पर गौर फरमाए तो, इसमें अपराधी 'भोला' 10 साल की सजा काटने के बाद अपनी छोटी बेटी से मिलने के लिए घर जा रहा होता है। हालांकि, उसकी यह जर्नी इतनी आसान नहीं होती है। भोला को रास्ते में आने वाली कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है। वहीं, फैंस को फिल्म की कहानी कितनी पसंद आ रही है, आइए इसके ट्विटर रिएक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
 
 
 

फिल्म देखने के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'ब्लॉकबस्टर।' दूसरे ने इसे 'मास्टरपीस' बताया है। वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'भावनाओं के साथ मास एंटरटेनर आपको 'भोला' के रूप में उसके लिए मजबूर कर देगा। अजय देवगन का यह शानदार प्रदर्शन और अब तक का सर्वश्रेष्ठ निर्देशन है। तब्बू बहुत उम्दा अदाकारी करती नजर आई हैं।'
विज्ञापन

 

Bholaa Review: अजय देवगन की रीमेक ने निकाला ‘कैथी’ का कचूमर, नवरात्रि में थाल भर गोश्त खाते दिखा ‘भोला’

हाल ही में मुंबई में फिल्म 'भोला' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में अजय की पत्नी काजोल भी मां तनुजा और बेटे युग के साथ शिरकत करती देखी गईं। इतना ही नहीं थिएटर से फिल्म के टाइटल की फोटो साझा करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, 'जरूर देखनी चाहिए, पूरा पैसा वसूल।' बता दें कि 'भोला' की टिकट  IMAX 3D और 4DX 3D में उपलब्ध है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय मिश्रा, गजराज राव, मकरंद देशपांडे, किरण कुमार और दीपक डोबरियाल जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें