फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Song: रितेश पांडे का नया गाना 'चाल चलेलु मस्तानी' हुआ रिलीज, कॉलेज के दिनों की यादों को कर देगा ताजा

Tue, 19 Oct 2021 12:54 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भोजपुरी गाना 'चाल चलेलु मस्तानी' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर और सिंगर रितेश पांडे एक के बाद एक नए गानों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर रहे हैं। हाल में ही उनका नया गाना  'चाल चलेलु मस्तानी' ( Chaal Chalelu Mastani) रिलीज हुआ है। ये गाना भोजपुरी फिल्म 'रानी हम हो गईली तोहार' का है, जिसे भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।  इस गाने को देखने के बाद आपको भी अपने कॉलेज के दिनों की याद आ जाएगी। दरअसल, इस गाने में कॉलेज में हो रही मस्ती के साथ साथ नोकझोंक को दिखाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक छात्रा नाराज हो जाती है और उसे मनाने के लिए कॉलेज का ही एक छात्र उसके चक्कर लगाता है। लेकिन वह लाख मनाने के बाद भी नहीं मानती है। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार भरी नोकझोंक भी हो जाती है।

विज्ञापन


चाल चलेलु मस्तानी गाने को रितेश पांडे ने ही गाया है। जबकि इसके लिरिक्स प्रकाश आनंद ने लिखे हैं। शाहिल खान ने इस गाने का निर्देशन किया है। इस गाने के रिलीज होने के साथ ही लोगों को ये गाना पहुत पसंद आ रहा है। रितेश के गानों के यूट्यूब पर काफी सुना जाता है। इससे पहले भी रितेश के गाने यूट्यूब पर आग लगा चुके हैं। ऐसे में इस गाने से लोगों को अपने कॉलेज के दिनों की याद जरुर आ जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें