फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने शेयर किया जिम में डांस करते हुए अपना वीडियो, फैन ने दी ये सलाह

Mon, 04 Apr 2022 12:13 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता अब धीरे-धीरे देश भर में बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों के साथ-साथ अब लोग इनके कलाकारों को भी काफी पसंद करने लगे हैं।
विज्ञापन
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रियता अब धीरे-धीरे देश भर में बढ़ती जा रही है। भोजपुरी गानों के साथ-साथ अब लोग इनके कलाकारों को भी काफी पसंद करने लगे हैं। यही वजह है कि अब भोजपुरी सिनेमा के सितारे फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देते नजर आते हैं। भोजपुरी सिनेमा की ऐसी ही एक कलाकार हैं रानी चटर्जी, जो अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। अभिनेत्री के फैंस ना सिर्फ उनकी इन तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं, बल्कि उन्हें बेहद पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे उनके फैन काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो में रानी चटर्जी जिम में नजर आ रही हैं। हालांकि अभिनेत्री जिम में वर्कआउट करने की बजाय डांस करती दिख रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर जिम से अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती है। लेकिन यह पहली बार है जब अभिनेत्री ने जिम में वर्कआउट की जगह डांस करते हुए अपना वीडियो साझा किया है।

शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री जिम वियर में इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए रील बना रही हैं। अभिनेत्री का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो को शेयर करते कैप्शन में लिखा गया संडे सुबह का मूड। वीडियो पर लगातार एक्ट्रेस के फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत। वहीं एक यूजर ने लिखा बहुत शानदार। इतना ही नहीं एक यूजर ने तो अभिनेत्री के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए उनसे खास अपील कर डाली। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कृपया जिम में वर्कआउट ही किया करें, यह सब करने से बाकी लोगों को दिक्कत होती है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अपनी फिल्म लेडी सिंघम में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। फिल्म में रानी चटर्जी के साथ बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर भी नजर आने वाले हैं। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। 

विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें