राजकुमार पांडे और चिंटू पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बेटे चिंटू के साथ नजर आएंगे राजकुमार पांडे
निर्देशक ने आगे कहा, 'इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई है क्योंकि डायरेक्टर रमन्ना से लेकर उनकी पूरी टीम हैदराबाद की है और इस फिल्म में मैं भी चिंटू पांडे के साथ एक्टिंग कर रहा हूं। फिल्म बनकर तैयार हो चुकी है। बस एक या दो गाने शूट होने बाकि है। तो जैसे ही ये काम पूरा हो जाएगा फिल्म भी रिलीज की जाएगी।'
खेसारी लाल यादव को लेकर कही ये बात
सभी को पता है कि राजकुमार पांडे और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के बीच विवाद पुराना है। राजकुमार कई बार कह चुके हैं कि खेसारी लाल उनके बेटे की अपार सफलता से ईर्ष्या करते हैं। अब खेसारी लाल के साथ विवाद को लेकर राजकुमार पांडे ने कहा, 'अब ये बात पुरानी हो चुकी है इसलिए मैं इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं, लेकिन फिर भी मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा की भोजपुरी इंडस्ट्री में काम की कोई कमी नहीं है। इसलिए किसी दूसरे की बुराई करने से अच्छा है कि आप अपने हिस्सा का काम करें और दूसरे को अपने हिस्सा का काम करने दें, अगर कोई एक्टर जीवन में आगे बढ़ रहा है तो ये उसकी मेहनत है, क्योंकि हर आदमी को उसे अधिकार की जमीन मिलती है इसलिए आप अपनी मेहनत करें और चिंटू पांडे को भी अपनी मेहनत करने दें।'
राजकुमार और खेसारी लाल के बीच हुआ था विवाद
बता दें, राजकुमार पांडे ने मार्च में खेसारी लाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत में उन्होंने कहा था, उनका बेटा प्रदीप उर्फ चिंटू भोजपुरी फिल्मों में 12 साल की उम्र से काम कर रहा है। उसकी फिल्म की शूटिंग फरवरी व मार्च में गुडंबा के स्कॉर्पियो क्लब में चल रही थी। इस दौरान खेसारी लाल यादव के सहयोगी अखिलेश पांडेय उर्फ अखिलेश कश्यप, अर्जुन यादव आर्या और महबूब खान ने उनके खिलाफ साजिश रचकर सोशल मीडिया पर कई अश्लील व अभद्र टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर चिंटू को धमकी मिलने लगी।